राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। चाचा द्वारा 16 साल की भतीजी को कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर देने की खबर सामने आयी है। घटना डीडवाना जिले के खुनखुना थाना क्षेत्र के कल्याणपुरा गांव से जुड़ी है। जहां पर मामूली कहासुनी के बाद चाचा ने 16 साल की भतीजी को कुल्हाड़ी से काट दिया। आरोपी ने नाबालिग भतीजी पर कुल्हाड़ी से एक के बाद एक 40 वार किए। नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। पोती को बचाने के लिए दादी आई तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया, जिसके कारण वह भी घायल हो गईं। हमले के बाद आरोपी कुल्हाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू की।
खेतों की तरफ जाते समय रास्ते में कीटनाशक की खाली बोतल मिली। कुछ दूर आगे आरोपी बेहोशी की हालत में मिला। जानकारी के अनुसार आरोपी ओमप्रकाश मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे कुल्हाड़ी लेकर अपने चचेरे भाई भूराराम के घर पहुंचा। किसी बात को लेकर ओमप्रकाश और अक्षिता के बीच कहासुनी हो हुई। विवाद बढऩे पर ओमप्रकाश ने कुल्हाड़ी से अक्षिता पर करीब 40 वार किए। नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की सूचना पर खुनखुना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।


