राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पैदल जा रहे व्यक्ति को बाइक द्वारा टक्कर मारने और फिर इलाज के दौरान मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में 24 अक्टूबर की रात को 10 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में कालुराम नायक ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता अनोपाराम जो कि रात को सड़क किनारे पैदल घूम रहे थे। इस दौरान बाइक चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके पिता को टक्कर मार दी। जिससे पिता के गंभीर चोटें लगी और इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE