राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विवाहिता के द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना पंाचू पुलिस थाना क्षेत्र के बंधाला में 26 अक्टूबर की देर रात की है। इस सम्बंध में मृतका के ससुर रामस्वरूप विश्नोई ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी पुत्रवधू मंजू देवी जो कि करीब 26 साल की थी। परिवादी के अनुसार उसकी पुत्रवधू ने देर रात को अपने कमरे में छत पंखे के हुक से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE