

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजीव गांधी विचार मंच कांग्रेस पश्चिम विधान सभा अध्यक्ष मदन लाल जाखड़ ने प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद पारीक के निर्देशानुसार अपनी कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यकारिणी में संगठन को गति शील बनाने के लिए सक्रिय लोगों को जोडऩे का प्रयास किया गया है। कार्यकारिणी में 3 उपाध्यक्ष जिनमें मुरली रंगा, इरफान समेजा, विकास रावत, 5 महामंत्री जिनमें हसन अली खिलजी, नरेंद्र नायक, लक्ष्मण सोनी, दिनेश मेहरा, लाल चंद नायक को नियुक्त किया है। वहीं 5.मंत्री त्रिलोक नायक, अयर्व बोहरा,राहुल व्यास, श्री कांत शर्मा, प्रेम रतन व्यास को नियुक्त किया है। इसी तरह 4 संयुक्त मंत्री ओमप्रकाश व्यास, नरेंद्र नायक, त्रिलोक नायक, सौरभ व्यास, संगठन मंत्री के रूप में श्रीकांत शर्मा, प्रचार मंत्री राजेश नायक, मदन लाल जाखड़ को नियुक्त किया है।


