राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर आईजी ओमप्रकाश के निदे्रशन में पुलिस टीमों ने ताबड़तोड़ एक्शन किया हे। एक दिवसीय अभियान के तहत बीकानेर रेंज के चारों जिलों में कार्रवाई की गयी है। आईजी के निर्देशन में 148 पुलिस टीमों का गठन कर 790 स्थानों पर दबिश दी गयी। इस दौरान चारों जिलों में एनडीपीएस के मामले में बड़ी संख्या में दर्ज किए गए।

 

 

रेंज में एक ही दिन में कुल 64 प्रकरण दर्ज कर 66 की गिरफ्तारी की गयी है। जिनमें कई वांछित भी शामिल है। बीकानेर जिले में पुलिस टीमोंं ने 125 स्थानों पर दबिश दी और 21 लोगों को गिरफ्तार किया हे। पुलिस ने 20 प्रकरण दर्ज किए है। इस दौरान 8 फरार वांछितों के सम्बंध में कार्रवाई की गयी है।

गंगानगर में 271 स्थानों पर पुलिस टीमों ने दबिश देकर 17 प्रकरण दर्ज करते हुए 15 को गिरफ्तार किया है। वहीं हनुमानगढ़ जिले में 233 स्थानों पर दबिश देकर 20 प्रकरण दर्ज किए गए है। इस क्रम में चुरू में 161 स्थानों पर दबिश देकर 8 को गिरफ्तार किया गया है। आईजी के निर्देशन में पुलिस टीमों ने एकदिवसीय अभियान के तहत एमडी, डोडा, नशीली गोलियों के साथ-साथ नश्ीले पदार्थ जब्त किए है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!