राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मोबाइल हेक कर पैसे निकालने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थााने में रामपुरिया मोहल्ले में रहने वाले ऋषभ रामपुरिया ने मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने अज्ञात पर शक जताते हुए बताया कि घटना 22 अक्टूबर की है। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके मोबाइल को हैक कर लिया। जिसके चलते उसके मोबाइल में कुछ भी चलाया नहीं जा रहा था। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसके बेंक खाते से 2 लाख 50 हजार रूपए निकाल लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!