राजस्थान 1st न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आई है। बीकानेर के पूर्व विधायक का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक और अधिवक्ता आरके दास गुप्ता का निधन हो गया है। गुप्ता को आज सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई थी जिसके बाद उन्हें हल्दीराम ले जाया गया था। जहाँ पर निधन हो गया।
गुप्ता लंबे समय तक बीकानेर की प्रमुख समस्या को लेकर संघर्ष करते हुए नजर आए थे। गुप्ता ने रेल बाइपास के लिए वर्षों तक लड़ाई लड़ी वही बीकानेर में हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर भी संघर्ष किया। गुप्ता के निधन की सूचना के साथ ही बीकानेर के अधिवक्ता समूह में शोक की लहर दोड़ गई।


