राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पिकअप और ट्रेक्टर की टक्कर से दो की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना खाजुवाला पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। दो अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत हो गयी। इस सम्बंध में 36 केजेडी निवासी संतलाल मेघवाल ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 24 अक्टूबर की दोपहर को पिकअप के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार दी। जिससे परिवादी के रिश्तेदार नरेश की मौत हो गयी।
वहीं ऐसा ही मामला सुनील कुमार ने दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि ट्रेक्टर के चालक ने लापरवाही से ट्रेक्टर चलाते हुए राजेन्द्र कुमार को टक्कर मार दी। जिससे राजेन्द्र कुमार की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE