Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। बीकानेर संभाग से लगने वाले अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगातार तस्करी हो रही है। बीकानेर रेंज में करीब एक महीने में ही कई करोड़ों रूपए की हेरोइन जब्त की जा चुकी हे लेकिन पडोसी मुल्क पाकिस्तन फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। रह-रहकर लगातार सीमा पार से तस्करी के प्रयास किए जा रहे है।

 

इसी बीच एक बार फिर गंगानगर जिले के श्रीकरणपुर में बीएसएफ और सीआई की संयुक्त टीम ने एक किलो हेरोइन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है। हेरोइन के दो पैकेट खेत में मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इन्हें ड्रोन के जरिए पाकिस्तान की तरफ से भारत में गिराया गया था।

जानकारी के अनुसार टीम ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया। कार्रवाई के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब दो किलोमीटर दूर भारतीय सीमा में स्थित खेत से दो पैकेट बरामद किए गए। इनमें कुल एक किलो हेरोइन मिली। पुलिस ने बरामद हेरोइन को जब्त कर तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हेरोइन किसने भेजी थी और इसे किसे पहुंचाया जाना था।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!