Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पंचायत चुनावों को लेकर आज विधायक ताराचंद सारस्वत ने तूफानी चुनावी दौरा करते हुए कई प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने रविवार को पूनरासर स्थित श्री बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। इसके पश्चात उन्होंने पूनरासर, बिंझासर एवं लोढ़ेरा सहित आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से संवाद किया तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की।

पूनरासर में विधायक सारस्वत ने पंचायत समिति वार्ड संख्या 11 के अंतर्गत पूनरासर एवं राजपुरा क्षेत्र में प्रत्याशी राधा देवी के समर्थन में जनसंपर्क किया। वहीं बिंझासर में पंचायत समिति वार्ड संख्या 10 के अंतर्गत बिंझासर, मणकरासर एवं समंदसर में प्रत्याशी रुखमणी के समर्थन में ग्रामीणों से वोट मांगे और कार्यक्रम संवाद किया।
इस दौरान जिला परिषद बीकानेर वार्ड संख्या 36 की प्रत्याशी सरिता देवी एवं वार्ड संख्या 37 की प्रत्याशी सुरेश कंवर के समर्थन में भी मतदान की अपील की गई।
लोढ़ेरा में पंचायत समिति वार्ड संख्या 8 क़े प्रत्याशी किसना राम के समर्थन में चुनाव प्रचार एवं जनसंपर्क किया गया।

विधायक सारस्वत ने ग्रामीणों को भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने विकास, जनसेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए ग्रामीणों से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने की अपील की।

जनसंपर्क कार्यक्रम में जिला कार्यसमिति सदस्य कुंभनाथ सिद्ध, पूर्व चेयरमैन रामेश्वरलाल पारीक,एडवोकेट भरत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नारायण कालाणी, उपाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, पार्षद आईदान पारीक, पार्षद दिलीप सिंह एवं देहात महामंत्री जगदीश पारीक, मुरनाथ सिद्ध, मुन्नी नाथ, ओंकारनाथ सिद्ध, मनोहर कड़वासरा,लिछुराम गोदारा, देवकरण पारीक,सीताराम सोनी, तोलाराम डेलू सहित भाजपा पदाधिकारी,वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!