Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के नोखा क्षेत्र में एटीएम की वैन लूटने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इनामी को गिरफ्तार किया है। लूट के मामले में बीकानेर की पांचू पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 10 हजार के इनामी मनीष को गिरफ्तार किया है।

आरोपी नागौर जिले के देऊ गांव का रहने वाला है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बोलेरो कैंपर भी जब्त की है। 5 अगस्त 2026 को सीएमएस इन्फो सिस्टम की कैश वैन नोखा से सारुंडा स्थित एटीएम जा रही थी। सारुंडा रोड पर 2-3 बाइक सवार ने वैन के ड्राइवर के सिर पर पिस्टल तान दी और 51 लाख रुपए से भरा कैश बॉक्स लूटकर फरार हो गए। जांच में सामने आया कि कंपनी का कर्मचारी विक्रमसिंह कैश वैन में कस्टोडियन था और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। आरोप है कि विक्रमसिंह जानबूझकर कैश वैन को सारुंडा की ओर ले गया, जहां उसके साथियों ने वारदात को अंजाम दिया। अब तक 46 लाख रुपए बरामद किए जा चुके हैं। यह कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में एएसपी बनवारीलाल मीणा और डीएसपी जरनेल सिंह की देखरेख में की गई।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!