Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में संचालित ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल ने बीकानेर में एक ही दिन में तीन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के कुल 6 नमूने जांच के लिए लिए गए तथा बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक गोदाम से करीब 22 हजार किलोग्राम खाद्य तेल सीज किया गया।

गोदाम से 22 हजार किलो खाद्य तेल सीज
अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण श्री अविचल चतुर्वेदी के निर्देशानुसार, अतिरिक्त आयुक्त  भगवत सिंह के मार्गदर्शन एवं संयुक्त आयुक्त वी.पी. शर्मा के पर्यवेक्षण में केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल ने बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र स्थित मैसर्स लक्ष्मी नारायण भंवर लाल के गोदाम का निरीक्षण किया। यहां से नेपाल में निर्मित चाइॅस ब्रांड का सनफ्लावर ऑयल तथा ‘बाबा रामदेव छाप सरसों के तेल सहित करीब 22 हजार किलोग्राम खाद्य तेल सीज किया गया। कार्रवाई के दौरान खाद्य तेल के तीन नमूने भी लिए गए। सनफ्लावर ऑयल की लेबलिंग एवं प्रचार से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।

दो अन्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण
केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल ने मैसर्स नागड़ नारायण एग्रो इंडस्ट्रीज का निरीक्षण कर नारियल पेड़ा का एक नमूना लिया। वहीं, रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित मैसर्स श्री बिशनलाल बाबूलाल की निर्माण इकाई से दो खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए। इस प्रकार तीन प्रतिष्ठानों से कुल 6 नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के संबंध में संबंधित फर्मों को सुधार नोटिस जारी किए जाएंगे।

 

त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी
अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर खाद्य तेल, घी, मावा, मिठाइयों सहित अन्य खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय की जांच के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। भ्रामक लेबलिंग, अनुचित प्रचार तथा मिलावटी या असुरक्षित खाद्य पदार्थों के कारोबार पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा संबंधित नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने खाद्य कारोबारियों से निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों एवं लेबलिंग संबंधी नियमों की पालना सुनिश्चित करने की अपील की है। आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध अभियान के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!