राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर की चार पंचायत समितियों की 111 ग्राम पंचायतों में शनिवार को चुनाव हुए। जिसके बाद कई ग्राम पंचायतों से विवाद, हंगामे की खबरें सामने आ रही है। बीकानेर के छतरगढ़ के केला गांव में आज जमकर बवाल ओर हंगमाा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को इस विवाद को लेकर डिटेन किया है।
वहीं केला के बाद अब मोतीगढ़ में भी हंगामा हो जाने की खबर सामने आयी हे। जानकारी के अनुसार विजय प्रत्याशी जीवण खां के विजय जुलूस के दौरान बवाल हो गया। जहां पर कुछ लोग हाथों में हथियार लिए नजर आए। रामदेव मंदिर के पास कुछ लोग हाथों में पत्थर और लाठियां लेकर सामने आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात पर नजर रखें हुए है।


