राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले की चार पंचायत समितियों की 111 ग्राम पंचायतों में आज प्रथम चरण में मतदान पूर्ण हो गया है। जिसके बाद अब वोटों की गिनती होगी और अनुमान है कि देर रात तक बीकानेर की इन चार पंचायत समियितों को नए सरंपच मिल जाएंगे। गांवो में सरपंच को चुनने के लिए ग्रामीणों ने जमकर वोटिंग की। जिसके परिणामस्वरूप जिलेभर में मतदान का प्रतिशत 87.23 रहा।
बीकानेर की ग्राम पंचायतों में भारी उत्साह अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन मेंं दिखाई दिया। खाजूवााला में 86.80, छतरगढ़ में 85.67, पूगल में 90.55 और रूणिया में 86.65 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसके बाद वोटों की गिनती होगी। ऐसे में देर रात तक प्रथम चरण की 112 ग्राम पंचायतों को आज देर रात तक सरपंच मिल जाएंगे। सरपंचो के परिणामों को लेकर जिला प्रशासन भी पुरी तरीके से मुस्तैद है।


