राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर सहित प्रदेशभर हजारों पंचायतों में आज सरपंचाों को लेकर चुनाव जारी है। सुबह से ही उत्साह के साथ मतदाता बूथ तक पहुंच रहे है। पंचायत चुनावों के चलते बीकानेर जिलेे की चार पंचायत समितियों की 111 पंचायतों में आज मतदान हो रहा है। जिसमें 395 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला जनता कर रही है। सुबह 10 बजे तक मतदान प्रतिशत के आधिकारिक आंकड़े भी जारी कर दिए गए है। सर्वाधिक मतदान अब तक खाजुवाल और सबसे कब छतरगढ़ में हुआ है। छतरगढ़ में अब तक 20.16, खाजुवाला में 24.72, पूगल में 24.21 और रूणिया में 24.34 में प्रतिशत मतदान हुआ। फिलहाल जिलेभर में शांतिपूर्ण मतदान की खबरें ही सामने आायी है।


