राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के छतरगढ़ क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आयी है। जहां पर एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गयी। घटना इंदिरा गाध्ंाी नहर के 655 आरडी की है। जहां पर देर शाम को कार नहर में गिर गयी। कार में पंाच लोग सवार थे। जिनमें से तीन लोग तैरकर बाहर निकलने की भी जानकारी सामने आयी है। जबकि दो युवक नहर में लापता हो गए। बताया जा रहा है कि मौके पर एक युवक का शव भी मिला है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। सूचना मिलने पर छतरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल हादसे के कारणों और उसमें सवार लोगों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है हालांकि राहत बचाव दल लगातार लापता युवक की तलाश में जुटे है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE