Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। शुक्रवार की अलसुबह एशिया के तीन देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। चीन और पाकिस्तान के साथ ही अफगानिस्तान में आज यानी शुक्रवार 23 अक्टूबर 2026 की सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, तीनों देशों में सुबह आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1, 4.4 और 4.9 मापी गई। इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार 22 अक्टूबर को तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे और इसकी तीव्रता 7.0 मापी गई थी।

 

इस आपदा में अब तक तिब्बत में 18 लोगों की मौत की खबर है और भूकंप से प्रभावित इलाकों में घर-मकान को भी व्यापक पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, अफगानिस्तान में सुबह 5.54 बजे 4.1 तीव्रता का भूकंप आया।पाकिस्तान में सुबह 4:56 बजे 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। चीन में सुबह 6.05 बजे 4.4 तीव्रता का भूकंप आया।
गुरुवार को चीन के दूर-दराज के तिब्बत इलाके में 7.0 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया, जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य लोग घायल हो गए।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!