राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में नेशनल हाईवे पर हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे की है। जहां पर ट्रक और कार की टक्कर हो गयी। हादसे में एक बच्चे सहित चार लोग घायल हुए है। जिनमें से दो की हालात गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल के लिए रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार
कार सवार आसेरा से बीकानेर इलाज करवाने आए थे। वापस लौटते समय रायसर के पास उनकी कार ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद सभी घायलों को वापस बीकानेर के पीबीएम अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE