Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के प्रथम चरण में निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले 28 कार्मिकों के विरुद्ध जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने सख्ती बरतते हुए राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 134 के प्रावधानों के तहत इन कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

नोटिस में लिखा गया है कि निर्वाचन संबंधी आदेशों की विधिवत तामील होने के बावजूद निर्धारित तिथि पर रवानगी स्थल पर उपस्थित नहीं होने को निर्वाचन कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही है। उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण के निर्वाचन के लिए नियुक्त किए गए कार्मिकों को 21 अक्टूबर 2026 को राजकीय डूंगर महाविद्यालय स्थित रवानगी स्थल पर उपस्थित होना था। यहां मतदान दलों का प्रशिक्षण एवं रवानगी की प्रक्रिया निर्धारित थी। इसके बावजूद 28 कार्मिक निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं हुए। इन कार्मिकों ने अपनी अनुपस्थिति का कोई कारण भी स्पष्ट नहीं किया।
इसे गंभीरता से लेते हुए जारी नोटिस में कहा गया है कि निर्वाचन आदेशों की विधिवत तामील के बावजूद ड्यूटी से अनुपस्थित रहना निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति लापरवाही को दर्शाता है। कार्मिकों की अनुपस्थिति से निर्वाचन प्रक्रिया पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

 

 

तीन दिन में देना होगा जवाब
संबंधित कार्मिकों को नोटिस प्राप्ति के तीन दिवस के भीतर अपने कार्यालयाध्यक्ष के माध्यम से जिला निर्वाचन कार्यालय में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध निर्वाचन नियमों के तहत नियमानुसार एकतरफा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इन कार्मिकों को दिया नोटिस
अनुपस्थित रहने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक विकास, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कालू के लैक्चरर राकेश कुमार मीणा, राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत स्कूल दियातरा के अध्यापक श्रेणी तृतीय लीलाधर, पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कीतासर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बालनाथ, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोहिया के शारीरिक शिक्षा अध्यापक सहीराम सारण, महात्मा गांधी राजकीय स्कूल मुरलीधर व्यास नगर के उपप्रधानाचार्य महेश सोलंकी, भू-प्रबंधक अधिकारी कार्यालय के कनिष्ठ सहायक महावीर बाना, महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय ट्यूबवेल नंबर-01 खिंदासर के शिक्षक स्तर-1 रामनिवास भुंवाल, सहायक अभियंता जन.स्वा.अभि.वि.उ.वि.रा. उपखण्ड 7 बीकानेर के बेलदार सुरेन्द्र सिंह, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी राज कुमार, सहायक अभियन्ता उपखंड-द्वितीय (17वां खंड) आरडी-931 बज्जू के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गोपालदान, प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी सौरभ बंसल,
उप वन संरक्षक कार्यालय, वन्यजीव बीकानेर के सहायक लेखाधिकारी ग्रेड-प्रथम नंद किशोर उपाध्याय, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के कनिष्ठ सहायक जितेंद्र सिंह, महात्मा गांधी सरकारी स्कूल ठुकरियासर के अध्यापक चंद्रभान, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी संजीव पंवार, उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मारू, महात्मा गांधी राजकीय स्कूल, खारी चारणान के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा शिक्षक माणक चंद सुथार, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजासर करणीसर के शिक्षक स्तर-2 श्रीचंद परिहार, राजकीय प्राथमिक विद्यालय थड़ी मेघवालों की ढाणी सारुंडा के प्रबोधक स्तर-2 ओम प्रकाश चारण, अधिशासी अभियन्ता 14वां खंड इंदिरा गांधी नहर परियोजना बज्जू के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी फिरोज, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के प्रिंसिपल एवं समकक्ष अधिकारी रामनिवास, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) सींथल के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा शिक्षक हरेंद्र सिंह बि_ू, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोलासर के वरिष्ठ शिक्षक सहजानंद उपाध्याय, जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी नवरतन जोशी, शहीद मेजर जेम्स थॉमस राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रामचन्द्र, सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) के कृषि अधिकारी गिरिराज, कार्यालय खनि अभियंता खान एवं भू-विज्ञान विभाग बीकानेर के सहायक लेखाधिकारी ग्रेड-द्वितीय भवानी शंकर किराड़ू के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!