राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पारिवारिक विवाद के चलते रिश्तेदार का अपहरण करने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में रामपुरा बस्ती निवासी विजय ने डूंगर सिंह व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना रामपुरा बस्ती में 20 अक्टूबर की दोपहर की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपी उसका जीजा है और उसकी हमारे साथ अनबन चल रही है। जिसके चलते उसकी बहन भी घर पर ही रहती है। परिवादी के अनुसार इस कारण से आरोपी जीजा ने उसके भाई का अपहरण कर लिया। पुलिस ने प्रार्थ की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE