Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। प्रदेशभर में इन दिनों पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां चल रही है। कल 22 अक्टूबर को प्रथम चरण का मतदान होना है। जिसको लेकर तैयारियां जोरो शोरों से की जा रही है। इसी बीच राजस्थान के प्रतापगढ़ में चुनावी तैयारियों को लेकर बुलाई गई बैठक में बड़ा हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत हेा गयी। वहीं एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ में पंचायत चुनाव को लेकर बुलाई गई कांग्रेस की बैठक के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हवा चलने से बैठक का टेंट उखड़कर ऊपर से गुजर रहे बिजली के पोल से छू गया। इससे टेंट को संभालने दौड़े लोगों के करंट लग गया।

 

हादसे में अर्जुन और रेणंदा की मौत हो गई। जबकि 14 लोग झुलस गए। झुलसे लोगों का प्रतापगढ़ जिला हॉस्पिटल में इलाज जारी है। घटना पीपलखूंट उपखंड के रेणंदा गांव में बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे की है। यहां पंचायत चुनाव चौथे चरण में होने हैं। बैठक में घाटोल विधायक नानालाला निनामा भी आने वाले थे। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद पीपलखूंट से कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। एंबुलेंस भी एक घंटे तक नहीं पहुंची। बैठक में रेणंदा, बूंदीखेड़ा, खिलाय कुंड गांव के करीब 150 लोग मौजूद थे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!