राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में लगातार युवती, महिलाएं, नाबालिग के लापता होने की घटनाओं से हर कोई चिंतित है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से आमजन में एक अजीब तरह का भय भी व्याप्त है। बीकानेर में आज भी ऐसी ही कई खबरें सामने आयी है। इस सम्बंध में डूंगरगढ़ पुलिस थाने में युवती के पिता ने अज्ञात पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि 19 अक्टूबर को अज्ञात आरोपी उसकी बेटी को बहला फुसालाकर भगाकर ले गया।
वहीं डूंगरगढ़ थाने में ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। इस सम्बंध में युवती के पिता ने रिपोर्ट देते हुए अज्ञात पर शक जताया है। परिवादी ने बताया कि 20 अक्टूबर की शाम को अज्ञात आरोपी उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया।
इसी बीच नोखा पुलिस थाने में भी ऐसी रिपोर्ट दी है । इस सम्बंध में नाबालिग के नाना ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 19 अक्टूबर को उसकी दोहिती जो कि हमारे घर पर ही रहती थी। जहां से उसकी दोहिती बिना बताएं कहीं चली गयी। जिसके बाद परिवादी ने आसपास के लोगों और रिश्तेदारों के यहां पर पता किया लेकिन कोई जानकारी नहंी मिल पायी है। नाबालिग के लापता होने के बाद परिजनों में चिंता है और ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।


