राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में साफ सफाई को लेकर लगातार बवाल जारी है। निगम के ट्रेक्टरों के चालक और नंबरों को लेकर भी आए दिन हंगामा हो रहा है। इसी बीच निगम के ट्रेक्टर द्वारा वाहन को टक्कर मारने और महिलाओं को चोटिल करने की खबर सामने आयी है। घटना घड़सीसर अंडरब्रिज के पास की है। जहां पर तेज रफ्तार निगम के ट्रेक्टर ने एक वाहन को टक्कर मार दी। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना है कि इस ट्रेक्टर की टक्कर से दो-तीन महिलाओं के भी चोटें लगी है। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के बाद ट्रेक्टर चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही वार्ड 30 के पार्षद अब्दुल सतार भी मौके पर पहुंचे। सतार ने बताया कि आए दिन निगम के ट्रेक्टर चालकों की लापरवाही से ऐसी घटनाएं सामने आ रही है। निगम के इन ट्रेक्टरों पर ना तो नंबर है और ऊपर से बिना लाइसेंस के नाबालिग तक ट्रेक्टर दौड़ाते हुए नजर आते है। सतार ने बताया कि इन्हें नियमों में पांबद किया जावे ताकि आमजन के साथ ऐसी घटना ना हो। वहीं हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने विरोध करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग की जा रही है।


