राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देशनोक करणी माता मंदिर में झांकी के दौरान कई लोगों के चैन, मंगलसूत्र चोरी हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना देशनोक क्षेत्र के करणी माता मंदिर परिसार में 18 अक्टूबर की है। इस सम्बंध में तीन अलग-अलग मुकदमें दर्ज किए गए है।
उड़ीसा हाल आर्मी केंट में रहने वाली प्रियंका ने रिपेार्ट दी हे। परिवादिया ने बताया कि वह करणी माता मंदिर में माता जी के जन्मदिवस पर दर्शन के लिए गयी हुई थी। जहां पर अज्ञात व्यक्ति उसकी सोने की चैन चोरी कर ले गया।
इस तरह देशनोक की रहने वाली दीपा कुम्हार ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि करणी माता की झांकी के दौरान नगर पालिका के सामने किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया।
कोटगेट क्षेत्र में रहने वाली रूपाली ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि वह करणी माता के जन्मदिवस पर देशनोक गयी थी। जहां पर झांकी के दौरान अज्ञात व्यक्ति उसका मंगलसूत्र चोरी कर ले गया। पुलिस ने तीनोंं की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE