राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। डूडी पेट्रोल पंप के पास सड़क पर चलती बाइक के आगे अचानक से कुता से आ जाने से हादसे में युवक की मौत हो जाने की खबर सामेन आयी है। घटना 23 अगस्त 2026 की रात को 8 बजे के आसपास की बताई गयी है। इस सम्बंध में मृतक के भाई रामस्वरूप प्रजापत ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई दीपक प्रजापत बाइक लेकर जा रहा था। इस दौरान पंप के पास के अचानक बाइक के आगे कुता आ गया। जिसके चलते परिवादी के भाई दीपक की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी। जिसे गंभीर हाल में हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौराने 19 अक्टूबर को उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE