राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत तृतीय चरण में श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर और रिडी पंचायत समितियों के 63 सदस्यों के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया बुधवार को जारी रही। दूसरे दिन लूणकरणसर में 28 अभ्यर्थियों ने 29, श्रीडूंगरगढ़ में 33 अभ्यर्थियों ने 33 तथा रीडी में 18 अभ्यर्थियों ने 18 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। इससे पूर्व सोमवार को लूणकरणसर और रिडी पंचायत समितियों के सदस्य पदों के लिए एक-एक अभ्यर्थी ने एक-एक तथा श्रीडूंगरगढ़ में दो अभ्यर्थियों ने दो नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए थे।
इस प्रकार अब तक लूणकरणसर में 29 अभ्यर्थियों ने 30, रीडी में 19 अभ्यर्थियों ने 19 तथा श्रीडूंगरगढ़ में 35 अभ्यर्थियों ने 35 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए हैं।
नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर है। इस दौरान प्रतिदिन प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 24 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे से की जाएगी। अभ्यर्थी 26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा तथा अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी।
बता दे कि कल चार पंचायत समितियों के लिए मतदान होने है। जिसको लेकर आज मतदान दल रवाना हेा गए है। जिला प्रशासन ने भी इसको लेकर तेयारियां पूर्ण कर ली है।


