Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में एक तरफ दीपावली को लेकर तैयारियां की जा रही है। दूसरी तरफ अव्यवस्थाओं का अंबार दिखाई दे रहा है। इसी बीच कांग्रेस से उप महापौर की प्रत्याशी रही और वार्ड पार्षद नसीम बानों ने विभिन्न मांगो को लेकर आज जिला कलक्टर निशांत जैन और बीडीए आयुक्त से मुलाकात की। बानों ने ज्ञापन देकर समस्याओं की तरफ ध्यान आकर्षित करवाया है। जिसमें बताया गया है कि वार्ड 66 जो कि फड़बाजार क्षेत्र का है। जिसमें मुख्य बाजार शामिल है।

 

ऐसे में अव्यवस्थाओं का अंबार है। बानों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि अव्यवस्थाओं के चलते शहर की ऐतिहासिक विरातत भी जीर्ण शीर्ण हो रही है। बाजार में सफाई, यातायात, अतिक्रमण, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था जेसी कई समस्याएं है जिनका समय रहते समाधान करवाया जावे। बानो ने बताया कि फड़बाजार क्षेत्र में नियमित सफाई करवायी जावे ताकि स्वच्छ और सुदंर वार्ड दिखे।

 

बाजार में यातायात सुचारू करवाया जावे और जरूरत हो तो ट्रेफिक पुलिस की तैनाती की जावे ताकि राहगीरों को समस्या ना हो। दुकानों के बाहर व नालों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया जावे। बाजार में वेंडर्स के लिए सड़क के किनारों पर निर्धारित स्थानों पर व्यवस्थित चौकियां बनाई जावे ताकि यातायात व्यवस्था भी सुचारू हो और रोजगार पर भी प्रतिकूल प्रभाव ना पड़े।

इसके साथ ही क्षेत्र में रोड़ लाईट, स्ट्रीट लाईट की त्यौंहार के मद्देनजर समुचित व्यवस्था की जावे। मुख्य नाले का निर्माण करवाया जावे साथ ही आवारा पशुओं को उचित स्थान पर ले जाकर छोड़ा जावे। नसीम बानों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इसका समाधान करवाया जावे ताकि आमजन को समस्याओं से राहत मिल सके।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!