राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। ट्रेक्टर के नीचे दब जाने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गजनेर पुलिस थााना क्षेत्र के नाईयों की बस्ती में 20 अक्टूबर की दोपहर की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई कमलेश ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई बृजलाल ट्रेक्टर पर चढ़कर नाईयों की बस्ती से सालासर की तरफ जा रहा था। इस दौरान रास्ते में गढ़ा आने से ट्रेक्टर अनियंत्रित हो गया। इस दोरान ड्राइवर उछलकर दूर जाकर गिर गया और उसका भाई ट्रेक्टर के नीचे आ गया। नीचे दबने के कारण उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE