राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। बीकानेर में आज प्रथम चरण के चुनाव हो रहे है सुबह से ही मतदान केा लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। बीकानेर की चार पंचायत में पंचायत समितियों और जिला परिषद के लिए मतदान हो रहा है। पूगल, खाजुवाला, छतरगढ़, रूणिया पंचायत के लिए लगातार उत्साह के साथ मतदाता मतदान केन्द्र तक पहुंच रहे है और विकास को प्राथमिकता रखते हुए अपने मत का प्रयोग कर रहे है। बीकानेर के रूणिया, छतरगढ़, खाजुवाला, पूगल में लगातार मतदान के बीच अब ृ1 बजे के आंकड़े सामने आए है। अधिकृत आंकड़ों के अनुसार अब तक छतरगढ़ में 34.83, खाजूवाला में 37.09, पूगल में 42.30 और रूणिया में सर्वाधिक 43.40 मतदान हुआ है। वहीं जिला परिषद की सीटों के लिए 39.47 प्रतिशत मतदान हुआ है। बता दे कि लगातार दिग्गज नेताओं की भी साख इन चुनावों में दांव पर लगी है। भाजपा, कांग्रेस, आरएलपी सभी अपने-अपने दांव चला रहे है। प्रथम के चरण के चुनावों को लेकर काफी उत्साह मतदाताओं में भी नजर आ रहा है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE