Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दीपावली के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों को लेकर आदेश जारी किए है। जिसमें साफ सफाई और सजावट को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए है। राजस्थान के शिक्षा विभाग ने स्कूलों और कार्यालयों के लिए जारी किए निर्देश, शौचालयों की सफाई भी जरूरी दिवाली पर्व को देखते हुए राजस्थान के सभी सरकारी स्कूलों और शिक्षा विभाग के कार्यालयों में साफ-सफाई और रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने अधिकारियों और संस्था प्रधानों को जरूरी कार्रवाई करने के लिए कहा है। हालांकि, इन व्यवस्थाओं के लिए अलग से कोई अतिरिक्त बजट नहीं दिया गया है।

 

निर्देशों के अनुसार, सभी सरकारी स्कूलों और शिक्षा विभाग के कार्यालयों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्कूल परिसर, कक्षा-कक्ष, शौचालय, पेयजल स्थल और आसपास के क्षेत्रों की उचित सफाई करवाई जाएगी। इसके साथ ही जरूरत के अनुसार रोशनी की व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी होगी, ताकि स्वच्छ और स्वास्थ्यप्रद वातावरण बना रहे।
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने अधीनस्थ अधिकारियों और संस्था प्रधानों को जारी निर्देशों की अक्षरश: पालना सुनिश्चित कराने के लिए कहा है। इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!