राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। बीते दिनों बॉलीवुड़ एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की गयी। जिसमें टाइगर भी चोटिल हुए। इस पुरी घटनाक्रम की जिम्मेवारी गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई की गैंग ने ली। जिसके बाद एजेंसिया अलर्ट हुई और राजस्थान के कोटा से तीन लोगों को दबोचा गया। जिसके बाद शुक्रवार को एक बार फिर दो एक्टरों को धमकी दी गयी है। यह धमकी मुंबई की मेयर को ईमेल के जरिये दी गयी है।
जिसमें अमिताभ बच्चन और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को शुक्रवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। इसमें अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की बात लिखी गई। कहा गया कि 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच कभी भी बंगले को निशाना बनाया जा सकता है। हमला 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार का बदला होगा।
इसी मेल में गायक दिलजीत दोसांझ को भी आत्मघाती हमले में मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मुंबई मेयर को भेजे गए मेल में खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए हैं। इसमें 1984 के सिख-विरोधी दंगों का भी जिक्र है। मेल में कहा गया कि दिलजीत ने अमिताभ बच्चन के पैर छूए थे इसलिए उस पर हमला किया जाएगा। मेल में लिखा है कि 27 नवंबर को दिलजीत को महालक्ष्मी रेस कोर्स में आत्मघाती हमले में मारना है।


