राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। वीडियो बनाकर पैसे मांगने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में मस्जिद चौंक निवासी मुकुल सोनी ने विक्रम, शक्तिंिसह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 15 अक्टूबर की रात को 12 बजे के आसपास जैन चौक की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि रात को करीब 12 बजे के आसपास चौक में मंदिर के पास दोनो युवक उसे नशे में धुत मिले। दोनो ने उसके साथ मारपीट की और वीडियो बनाकर पैसे मांगे। पैसे देने से परिवादी ने इंकार किया तो आरोपियोंं ने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE