राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। युवक के साथ मारपीट करते हुए उसके पास से हजारों रूपए छीन ले जाने का मामला सामने आया है ।इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में पूनमचंद नैण ने संदीप सियाग, बजरंग व चार-पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना रामदेव जी मंदिर के पास बंगलानगर में 19 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। परिवादी ने बताया कि रात के समय में आरोपित ने उसके साथ लाठी, डंडो से मारपीट की। परिवादी ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके पास से 35 हजार रूपए छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE