Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थन 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर से जयपुर और दिल्ली को लेकर फ्लाइट का नया विंटर शेड्यूल जारी किया गया हे। जिसमें बीकानेर से दिल्ली के लिए दो फ्लाइट है। वहीं जयपुर के लिए सप्ताह मेंं तीन बार फ्लाइट उडेगी। जानकारी के अनुसार नया शेड्यूल रविवार से लागू होगा, जो 27 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा। सुबह की फ्लाइट बीकानेर से दिल्ली के बीच सातों दिन सीधी उड़ान भरेगी, जबकि शाम की फ्लाइट जयपुर होकर दिल्ली पहुंचेंगी। नया शेड्यूल सुबह दिल्ली के लिए सीधी उड़ान नए शेड्यूल के अनुसार, दिल्ली से फ्लाइट सुबह 8:25 बजे रवाना होकर 9:50 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

 

इसके बाद बीकानेर से सुबह 10:10 बजे उड़ान भरकर 11:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह सेवा पूरे सप्ताह संचालित होगी। सुबह की सीधी उड़ान से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। शाम को जयपुर होकर दिल्ली पहुंचेगी फ्लाइट शाम की फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 2:10 बजे रवाना होकर 3:15 बजे जयपुर पहुंचेगी। जयपुर से 3:40 बजे उड़ान भरकर शाम 4:55 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इसके बाद बीकानेर से शाम 5:20 बजे रवाना होकर 6:35 बजे जयपुर पहुंचेगी। जयपुर से शाम 7 बजे उड़ान भरने के बाद रात 8:05 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को संचालित होगी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!