Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले की चार पंचायत समितियों में कल चुनाव हुए। 111 ग्राम पंचायतों में हुए चुनावोंं के बाद लगातार परिणाम सामने आ रहे है। इसी बीच छतरगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत केला में सरपंच की जीत की घोषणा के बाद बवाल हो गया। मतदान केन्द्र के बाहर जमकर बवाल और हंगामा हुआ। आक्रोशित एक पक्ष के लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। इस पंचायत समिति में जमीला/इकबाल 34 वोट से चुनाव जीत गयी। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया।

 

इस दौरान पत्थर बाजी की भी सूचना मिली है। जहां पर कई पुलिस गाडिय़ोंं पर भी पत्थर फेंंकने की खबरें है। जिसके चलते एकबारगी अफरा तफरी मच गयी। इस पत्थरबाजी में कई लोगों के चोटें लगने की भी सूचना है लेकिन आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और उपखंड़ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को नियंत्रण में लेने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!