राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में पंचायत चुनाव में प्रत्याशी के घर पर खाना बनाकर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को डंपर द्वारा टक्कर मारने और दो की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बज्जू थाना क्षेत्र में 954 आरडी बीकमपुर रोड की है। जहां पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय बाइक पर तीन युवक सवार थे। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बाइक पर 954 आरडी बीकमपुर रोड से गुजर रहे थे।
इसी दौरान एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भयंकर थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में तीसरे युवक मोहन जाट ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। सड़क हादसे में लेखराम (20) और बीठनोक निवासी बलदेव (22) की मौत हो गई।
फूलासर छोटा ग्राम पंचायत में पंचायत चुनाव के चलते एक प्रत्याशी के यहां तीनों हलवाई का काम कर रहे थे। रात को काम निपटाकर घर वापस लौट रहे थे।


