राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बिल बकाया होने के चलते कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने की खबर सामने आयी है ।इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में कनिष्ठ अभियंता आयुष पुरोहित ने सद्दाम, लक्की व अन्य के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि 23 अक्टूबर की सुबह वह अपनी टीम के साथ भुट्टों के चौराहे क्षेत्र में गए हुए थे। जहां पर विद्युत बिल नहीं भरने पर कनेक्शन काटने के लिए गए हुए थे। परिवादी के अनुसार कुछ कनेक्शन के पैसे बकाया थे। जिन्हें नोटिस के बाद भी पैसे नहीं भरने पर कनेक्शन काटने की प्रकिया शुरू की गयी तो आरोपित ने कंपनी की टीम के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान मारपीट करते हुए उसकी शर्ट को फाड़ा गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE