Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर की चार पंचायत समितियों की 111 ग्राम पंचायतों में कल चुनाव हुए। जिसके बाद आज रविवार की अलसुबह छतरगढ़ से बवाल की खबर सामने आयी। छतरगढ़ पंचायत समिति के केला गांव में चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशी के समर्थकों ने हार के बाद बवाल कर दिया। जमकर हंगामा हुआ और पत्थरबाजी तक की सूचना सामने आयी। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को लगी तो तुरंत पुलिस प्रशासन हरकत में आया और उपद्रवियों को मौके से खदेड़ा गया। जिसके बाद एसपी के निर्देशों पर पुलिस ने सख्त एक्शन दिखाया। सूचना है कि पुलिस ने मौके पर उपद्रव करने वाले करीब चार दर्जन लोगों को डिटेन किया है वहीं करीब 10 गाडिय़ों को भी कब्जे में लिया गया है। सूचना मिलते ही छतरगढ़ एसएचओ नवनीत कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रण में लिया है। पुलिस ने गांव में कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया है। एसपी मुदृल कच्छावा पल-पल की अपडेट ले रहे है और निर्देश दिए गए है कि कानून तोडऩे वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!