Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। भाजयुमो की ओर से प्रदेश अध्यक्ष शंकरलाल गोरा के निर्देशानुसार बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के गंगाशहर मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। इसके पश्चात युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा बीकानेर के पूर्व उपाध्यक्ष अंकित तंवर ने किया। मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास रहे। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला, गंगाशहर मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल तथा भाजपा युवा मोर्चा देहात के प्रदेश प्रवक्ता मुरलीधर सेन सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

युवा संवाद कार्यक्रम में विधायक जेठानंद व्यास, जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ एवं जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, सामाजिक जिम्मेदारियों तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवा शक्ति के योगदान पर चर्चा की। उन्होंने युवाओं से समसामयिक विषयों पर संवाद करते हुए उनकी भागीदारी और जिम्मेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में युवा नेता पंकज अग्रवाल, हुल्लास भाटी, राजश्री कच्छावा, मंजूषा भास्कर, पार्षद संदीप गहलोत, शिव गहलोत सहित भाजपा के विभिन्न कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!