Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण में जिले की पांच पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद के 11 एवं पंचायत समिति के 81 सदस्यों के अलावा 137 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंच पद के निर्वाचन के लिए मतदान होंगे। दूसरे चरण में कोलायत, बीठनोक, बज्जू, हदां एवं बीकानेर पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान होंगे। इसके लिए मतदान दलों की रवानगी 27 अक्टूबर को सुबह 7.30 बजे प्रशिक्षण के उपरांत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर से होगी।

 

दूसरे चरण के मतदान के लिए कुल 382 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें 9 सहायक मतदान केंद्र सम्मिलित हैं। चारों पंचायत समिति क्षेत्र में 1,77,209 पुरुष, 1,58,235 महिला तथा दो ट्रांसजेंडर मतदाताओं सहित कुल 3,35,446 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। पहले चरण की भांति पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य का निर्वाचन ईवीएम के माध्यम से तथा पंच एवं सरपंच का चुनाव मतपत्र से होगा।

 

दूसरे चरण के लिए मतदान दलों की रवानगी 27 अक्टूबर को होगी। पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान 28 अक्टूबर को प्रात: 7 से सायं 6 बजे तक होंगे। 29 अक्टूबर को पंच और सरपंच पदों के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी। 30 अक्टूबर को प्रात: 7 से सायं 6 बजे तक पंच और सरपंच पदों के लिए निर्वाचन तथा मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी। वही 31 अक्टूबर को उप सरपंच पदों के लिए निर्वाचन होंगे। प्रत्येक मतदान दल में एक रिटर्निंग अधिकारी, एक पीआरओ तथा चार पीओ सहित कुल 6 सदस्य होंगे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!