Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में इस साल मौसम की बेरूखी के चलते अब सरकार ने 14 जिलों की 80 तहसीलों को सूखाग्रस्त घाोषित किया है। जिसमें बीकानेर जिले की तहसील भी शामिल है। फसलों की खराब स्थिति और पानी की कमी को देखते हुए जोधपुर, बांसवाड़ा और जालोर समेत 14 जिलों की कुल 80 तहसीलों को गंभीर एवं मध्यम सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। इनमें जोधपुर जिले की 12 तहसीलें, जालोर की 10, बाड़मेर की 10, बालोतरा की 9, पाली की 8, डूंगरपुर की 7, जैसलमेर की 7, फलोदी की 7, बांसवाड़ा की 3, ब्यावर की 2, चूरू की 2, बीकानेर की 1, नागौर की 1 और सिरोही की 1 तहसील शामिल है। राज्य सरकार ने रविवार को इसकी अधिसूचना जारी की।

 

प्रदेश के कई हिस्सों में अकाल के हालात हैं, ऐसे में सरकार ने संवेदना दिखाते हुए यह फैसला लिया है। प्रभावित तहसीलों में पशुओं के लिए सरकार की ओर से चारा डिपो खोले जाएंगे और हरसंभव मदद की जाएगी। आपदा प्रबंधन एवं राहत विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सूखाग्रस्त घोषित किए गए क्षेत्रों में संबंधित कानूनी प्रावधान अधिसूचना प्रकाशन की तारीख से आगामी 6 महीने तक लागू रहेंगे। सरकार ने बारिश की कमी, भूजल स्तर में गिरावट, सतही जल की उपलब्धता और फसलों के नुकसान का वैज्ञानिक आकलन करने के बाद यह निर्णय लिया है। सूखाग्रस्त तहसीलों में बीकानेर की हदां तहसील को सूखाग्रस्त माना गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!