Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दीपावली के अवसर पर बीकानेर शहर के प्रमुख चौराहों और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक सजावट से रोशन करने की पहल की गई है। इस संबंध में बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त स्नेहल धायगुड़े नाना की अध्यक्षता में सोमवार को प्राधिकरण कार्यालय में टेंट हाउस एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

नाना ने कहा कि जिला कलेक्टर एवं बीकानेर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष निशान्त जैन के निर्देशानुसार इस बार दीपावली के अवसर पर विशेष साज-सज्जा की जा रही है। उन्होंने आह्वान किया कि विभिन्न संस्थाएं और औद्योगिक इकाइयां भी इसमें सहयोग करें। इस दौरान शहर की सुंदरता बढ़ाने, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर आकर्षक सजावट करने तथा त्योहार के अवसर पर शहर को उत्सवी स्वरूप प्रदान करने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में टेंट हाउस एसोसिएशन ने शहर के विभिन्न चौराहों और स्थानों पर दीपावली की सजावट करने के लिए सहमति प्रदान की। एसोसिएशन के सदस्य अपने स्तर पर चयनित स्थानों पर सजावट करेंगे।

 

इस पहल से शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर दीपावली की रौनक बढऩे के साथ ही नागरिकों और शहर में आने वाले लोगों को आकर्षक सजावट देखने को मिलेगी। सामूहिक सहभागिता से शहर को सुंदर और उत्सवमय बनाने के इस प्रयास में टेंट हाउस व्यवसायियों की भागीदारी महत्वपूर्ण रहेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि उत्कृष्ट सजावट करने वाले टेंट हाउस को जिला प्रशासन की ओर से प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!