Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में 5, 10 एवं 20 के सिक्कों की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने के कारण व्यापारियों, दुकानदारों, छोटे व्यवसायियों तथा आम नागरिकों को दैनिक लेन-देन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दीपावली एवं त्योहारों के सीजन में नकद लेन-देन बढऩे के साथ यह समस्या और भी गंभीर हो गई है।
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए भारतीय रिजर्व बैंक के मुद्रा प्रबंध विभाग से बीकानेर जिले की सभी सरकारी एवं निजी बैंकों में 5, 10 एवं 20 के सिक्कों की पर्याप्त आपूर्ति तत्काल सुनिश्चित करवाने की मांग की है।
मंडल का कहना है कि बीकानेर एक प्रमुख व्यापारिक एवं औद्योगिक केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में नकद लेन-देन होता है। सिक्कों की कमी के कारण दुकानदारों को ग्राहकों को शेष राशि लौटाने तथा छोटे मूल्य के लेन-देन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इससे व्यापारिक गतिविधियों के सुचारु संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही है और आम जनता को भी अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है।

 

मंडल ने भारतीय रिजर्व बैंक से आग्रह किया है कि जनहित एवं व्यापारिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों एवं बैंकों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि बीकानेर की सभी बैंकों में इन सिक्कों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
इसके साथ ही मंडल ने सिक्कों की नियमित आपूर्ति के लिए स्थायी व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया है, जिससे व्यापारियों एवं आम नागरिकों को अपनी जरूरत के अनुसार आसानी से सिक्के उपलब्ध हो सकें और भविष्य में इस समस्या की पुनरावृत्ति न हो।
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के सचिव संजय जैन सांड ने आशा व्यक्त की है कि भारतीय रिजर्व बैंक इस महत्वपूर्ण जनहित के विषय पर शीघ्र कार्रवाई कर बीकानेर के व्यापारियों, दुकानदारों एवं आम नागरिकों को राहत प्रदान करेगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!