
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर सहित प्रदेशभर में इन दिनों पंचायत चुनाव जारी है। प्रथम चरण के चुनावों में 112 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुए। जिसमें कई उम्मीदवार जीतकर सरपंच बन गए तो कईयोंं को हार मिली। इसी बीच बीकानेर की एक ग्राम पंचायत से अनूठी खबर सामने आयी है। रुणिया बड़ा बास की ग्राम पंचायत गुसाईसर गांव में सरपंच चुनाव में महज 95 वोटों से हारने वाले पुरखाराम नायक के साथ ग्रामीणों ने ऐसा ही अपनापन दिखाया। चुनावी हार के बाद आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे पुरखाराम की मदद के लिए ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से 7 लाख रुपए जुटाए और उनका सम्मान करते हुए नोटों की माला पहनाई।

ग्रामीणों की इस पहल ने यह संदेश दिया कि चुनाव का परिणाम किसी व्यक्ति के प्रति गांव के प्रेम, विश्वास और अपनत्व को कम नहीं कर सकता। ग्रामीणों ने पुरखाराम नायक को आर्थिक सहयोग देते हुए भरोसा दिलाया कि वे अकेले नहीं हैं, पूरा गांव उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वे अपनी आर्थिक स्थिति को संभालें, चुनाव तो आगे भी आएंगे
चुनाव में खर्च के कारण उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई। ऐसे में गांव के लोगों ने मिलकर उनकी मदद करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से 7 लाख रुपए एकत्र किए और सम्मानपूर्वक उन्हें सौंपे। यह सहयोग केवल आर्थिक मदद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पुरखाराम के प्रति ग्रामीणों के विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक भी बना


