राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर आज सुबह अचानक अफता तफरी मच गयी। कुछ मिनटों तक मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आया। जिसके बाद सूचना मिली कि रेलवे द्वारा मॉकड्रिल की जा रही है। जिसके बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। दरअसल रेलवे द्वारा समय-समय पर व्यवस्थाओं को परखने के लिए ऐसी मॉकड्रिल देशभर में की जाती है।
इसी के चलते आज बीाकनेर में भी उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में मॉकड्रिल की गयी। जिसमें एक ट्रेन 19720 ट्रेन के दो कोच क्षतिग्रस्त होते हुए एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। जिसके चलते मौके पर अफरा तफरी मच गयी। हादसे की सूचना पर तुरंत टीमें मौके पर पहुंचती है और राहत के कार्य शुरू किए जाते है। इस दौरान सर्वप्रथम ट्रेन के कोच में मौजूद लोगों को रेसक्यू कर बाहर निकाला जाता है और उपचार शुरू किया जाता है। रेलवे के साथ-साथ एनडीआरएफ की टीमें अलर्ट मोड़ पर आ जाती है और राहत के कार्य शुरू किए जाते है।


