राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस का अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में बीछवाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एमडी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। बीछवाल पुलिस टीम ने 26 अक्टूबर की रात को कार्रवाई करते हुए नहर पुलिया के पास से एक युवक को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान आमीर नाम के युवक के पास से पुलिस ने 4.65 ग्राम अवैध एमडी जब्त की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE