राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रिश्तेदारों द्वारा लाखों का लोन उठाकर पैसे गबन करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में गोपालदास ने अपने साले सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने कैलाश, गणपतदास, हरिन्द्र, गौरव, राजू, शिव कुमार, शुभम पर आरोप लगातेे हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 1 फरवरी 2023 से 25 जुलाई 2025 के बीच की है।
इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि उसकी पत्नी की बीमारी की हालात में आरोपित ने नाजयज फायदा उठाते हुए दस लाख का लोग करवाया। परिवादी के अनुसार आरोपित ने पेटीएम के जरिये पैसे ट्रांसफर कर लिए। जिसके बाद उसकी पत्नी के जेवरात व अन्य सामान भी हड़प लिया। परिवादी ने बताया कि मांगने पर सामान देने से इंकार कर दिया और मुझे मेरी नाबालिग बेटिया सौंपने से इंकार कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


