राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति और भामाशाह नरसी कुलरिया ने सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ कुलरिया की मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। बीकानेर के नोखा मूल के कुलरिया ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सीएम शर्मा के साथ बातचीत की। कुलरिया ने कहा कि राजस्थान को नई ऊँचाइयो पर ले जाने को कृत संकल्प, राइजिंग राजस्थान के प्रणेता मुख्यमंत्री से युवाओ को रोजगार बढ़ाने के विषय में संवाद किया गया है। बता दे कि कुलरिया देश के प्रसिद्ध उद्योगपति में से एक है। कुलरिया लागातार सामाजिक सरोकारोंं से जुड़ेे कार्यो में अग्रिम पंक्ति में खड़े मिलते हैं।


