राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में दूसरे चरण में पांच पंचायत समितियों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया हे ।पांच पंचायत समितियों और 11 जिला परिषद की सीटों के लिए मतदान हो रहा है। बीकानेर, बीठनोक, बज्जू खालसा, हदां, कोलायत में मतदान जारी है। इसके लिए 382 मतदान दल मतदान स्थल पहुंच गए हैं। दूसरे चरण में जिला परिषद के 11 और पंचायत समिति के 81 सदस्यों के लिए मतदान कराया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पहले चरण से सबक लेकर पुलिस ने भी संवेदनशील केंद्रों पर पुलिस बल बढ़ा दिया है।
कोलात क्षेत्र के कई बूथों से मशीनों के समय पर चालू नहीं होने की खबरें सामने आयी। वहंी बज्जू के गोपालसिंहपुरा ग्राम पंचायत पर मतदान केन्द के गेट खोलने को लेकर विवाद की स्थिति बन जाने की भी खबर सामने आयी हे। हालांकि इन सब के बीच जिलेभर में उत्साह के साथ मतदान किया जा रहा है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!