राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर की पांच पंचायत समितियों और 11 जिला परिषद की सीटों पर आज दूसरे चरण में मतदान हो रहा है। बीकानेर के कोलायत, बज्जू खालसा, बीठनोक, हदा, बीकानेर पंचायत समिति में चुनाव सुबह से जारी है। कई स्थानों पर म्रशीनों में खराबी की मामूली समस्या सामने आयी थी लेकिन इसके बाद से ही लगातार शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। राज्य चुनाव आयुक्त राजेश्वर ङ्क्षसह ने भी कई मतदान केन्द्रों का दौरा किया और मतदान व्यवस्था का जायजा लिया था। दोपहर एक बजे तक मतदान के आंकड़े सामने आए है। दोपहर एक बजे तक जिलेभर में करीब 38 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सर्वाधिक मतदान बीठनोक में हुआ है जहां पर 47 प्रतिशत से ऊपर मतदान प्रतिशत पहुंच गया है। बज्जू खालसा 35.47, बीकानेर 37.86, हदां 37.39,कोलायत 34.47 प्रतिशत मतदान हुआ है।


